नागासाकी में परमाणु हमले की 75वीं बरसी : लोगों ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की अपील | - News Dhamaka - NEWS DHAMAKA

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 9 अगस्त 2020

demo-image

नागासाकी में परमाणु हमले की 75वीं बरसी : लोगों ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की अपील | - News Dhamaka

नागासाकी में परमाणु हमले की 75वीं बरसी : लोगों ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की अपील | - News Dhamaka

nuclear-weapons-test-67557

टोक्यो (TOKYO)। जापान (JAPAN) के नागासाकी (NAGASAKI)  में हुई अमेरिकी बमबारी के रविवार (SUNDAY) को 75 साल पूरे होने पर शहर के मेयर और हमले में जीवित बचे लोगों ने अपने देश समेत विश्वभर के नेताओं से परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए और कदम उठाने की अपील की है | - News Dhamaka

अमेरिका(UNITED STATES)  के बी-9 बमवर्षक बॉकस्कार ने नौ (9 AUGUST) अगस्त, 1945 को पूर्वाह्न 11 बजकर दो मिनट (11:02)  पर नागासाकी पर 4.5 टन का प्लूटोनियम बम फैट मैन गिराया था। हमले के जीवितों समेत अन्य लोगों ने इस दौरान मारे गए 70,000 से अधिक लोगों की याद में रविवार को 11 बजकर दो मिनट (11:02)  पर एक मिनट का मौन धारण किया। कोरोनावायरस के चलते इस कार्यक्रम में कम लोगों को यहां आने की अनुमति थी | - News Dhamaka

नागासाकी पर हमले से तीन दिन पहले अमेरिका ने हिरोशिमा (HIROSHIMA)  पर पहला परमाणु बम गिराया था, जिससे यह शहर तबाह हो गया था। इस हमले में 1,40,000 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुनियाभर में पहला परमाणु हमला था। जापान ने 15 अगस्त को आत्मसमर्पण कर दिया था, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ था | - News Dhamaka

हमले में जीवित बचे कई लोगों को विकिरण के संपर्क में आने के कारण कैंसर या कोई न कोई अन्य बीमारी हो गई और उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा। नागासाकी के मेयर तोमिहिसा ताउए ने शांति घोषणा में जापान सरकार और सांसदों से अपील की कि वे परमाणु हथियार निषेध संधि पर जल्द हस्ताक्षर करें | - News Dhamaka

उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों का खतरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। जापान ने संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उसका कहना है कि वह परमाणु और गैर परमाणु देशों के बीच अंतर पाटने में भूमिका निभाना चाहता है, ताकि वार्ता के लिए उनके पास समान आधार हो | - News Dhamaka


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गुजरात : कोरोना से तबियत बिगड़ने पर सांसद अभय भारद्वाज को एयर एबुंलेंस से चेन्नई स्थानांतरित किया - News Dhamaka 2020

 गुजरात : कोरोना से तबियत बिगड़ने पर सांसद अभय भारद्वाज को एयर एबुंलेंस से चेन्नई स्थानांतरित किया - News Dhamaka 2020 ज्यादा माहिती के लिए ...

20210511_203836

Post Bottom Ad

Pages